12वीं के बोर्ड परिणाम ने किया निराश, मेवात से भी पिछड़ा फरीदाबाद

Edited By Updated: 19 May, 2017 03:16 PM

haryana school education board result

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के गत दिवस आए 12वीं कक्षा के नतीजों में एक बार फिर फरीदाबाद ने निराश किया

फरीदाबाद(पंकेस):हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के गत दिवस आए 12वीं कक्षा के नतीजों में एक बार फिर फरीदाबाद ने निराश किया है। लगातार दूसरी बार भी फरीदाबाद जिला 21वें पायदान पर रहा। जिले के 10733 विद्यार्थियों में से महज 5137 विद्यार्थी पास हो सकें। वहीं, इस बार 2406 विद्यार्थियों की रि-अपीयर आई है। जबकि, 3126 विद्यार्थी पास नहीं हो सकें। यूं तो मेवात को शिक्षा क्षेत्र में पिछड़ा जिला माना जाता है। लेकिन, फ रीदाबाद 47.86 फीसदी अंकों के साथ लगातार दूसरी बार फरीदाबाद मेवात से पिछड़ गया।

फरीदाबाद जिला पलवल से भी काफी नीचे रह गया। प्रदेश के 21 जिलों में विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले फेल होने वाले विद्यार्थी भी सबसे ज्यादा फरीदाबाद से हैं।  गत वर्ष भी परीक्षा परिणाम गिरने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन, परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे जारी होने पर शहर की हकीकत सामने आई। हालांकि, इस बार जिला गत वर्ष की अपेक्षा 4.75 प्रतिशत आगे रहा।

संसाधनों की कमीं से पिछड़ा परिणाम
देखा जाए तो जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। शिक्षकों की कमीं परीक्षा परिणाम में सबसे बड़ा रोड़ा बताया जा रहा है। संसाधनों की कमीं के कारण परीक्षा परिणाम शर्मनाक आया। जिले के सबसे बड़े सराय ख्वाजा स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी के शिक्षकों के पदों को भरने के लिए कोई रूचि नहीं ली गई। वहीं, विज्ञान प्रयोगशालाएं अधिकांश स्कूलों में धूल फांक रही है।

शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा खेल
जिले के पिछले कुछ वर्षो की स्थिति को देखा जाए तो छात्र शिक्षक अनुपात का गणित बिगड़ा हुआ है। 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होने के बजाय 100.120 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई हो रही है। इसके अलावा रिक्त पदों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

पिछले चार वर्ष का परीक्षा परिणाम
वर्ष           प्रतिशत
2014        66.51
2015        46.04
2016        43.91
2017        47.86

प्रदेश के अन्य जिलों से तुलना
जिला              परीक्षा परिणाम प्रतिशत   फेल होने वाले विद्याार्थी
पलवल            54.20                           2755   
मेवात              59.46                           532
गुरुग्राम            52.01                          2119
वर्जन
फरीदाबाद के डॉ. मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमें तो परिणाम गिफ्ट में मिला था। परीक्षा परिणाम को सुधार करने के प्रयास किए गए। जिले के परिणाम की समीक्षा की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!