Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jun, 2017 01:15 PM
हनुमान गेट निवासी एक महिला ने सिटी पुलिस पर थाना में उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घायल महिला इलाज के लिए सामान्य अस्पताल
भिवानी(अशोक भारद्वाज):हनुमान गेट निवासी एक महिला ने सिटी पुलिस पर थाना में उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घायल महिला इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल है। सामान्य अस्पताल में दाखिल हनुमान गेट निवासी महिला राजबाला ने बताया कि सिटी पुलिस ने उन्हें थाने में एक लड़ाई झगड़े के मामले में समझौता करवाने के लिए बुलवाया था। पीड़ित महिला ने बताया वह अपनी साथी महिलाओं के साथ सिटी पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी जिसका उसने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उसे अंदर करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि मारपीट में उसें गंभीर चोंंटे आई।
इस बारे में सिटी थाना प्रभारी बिक्रम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि राजबाला सहित 3 महिलाओं के खिलाफ एक बुजुर्ग साथ मारपीट करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को थाना बुलाया था। इस दौरान राजबाला किसी महिला प्रधान के साथ थाना पहुंची तो पुलिस ने उसे मामले में आरोपी एक अन्य महिला मुन्नी को भी बुलवाने की बात कही तो कुछ देर बाद मुन्नी भी थाना में पहुंच गई। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना था।
उन्होंने बताया कि इसके लिए थाना में तैनात पुलिसकर्मी ने महिला को अपना मोबाइल जमा करवाने की बात कही तो महिला ने आव देखा न ताव वह उक्त पुलिसकर्मी के साथ उलझ गई और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने महिला के साथ कोई बदसलूकी व मारपीट नहीं की। महिला जो आरोप लगा रही है वे बेबुनियाद व सच्चाई से परे हैे।