बापू पर विवादित बयान मामला, कांग्रेस कर रही विरोध तो भापजा नेता दे रहे समर्थन

Edited By Updated: 16 Jan, 2017 04:37 PM

congress doing protest and bjp leaders supporting vij to their statement

हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केबिनेट मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। विज द्वारा महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई राजनीतिक सरगर्मी थमने का नाम...

अंबाला (कमलप्रीत): हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केबिनेट मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। विज द्वारा महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई राजनीतिक सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां कांग्रेसी इस का पुर जोर विरोध कर रहे हैं वही अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल भी विज के समर्थन में उतरे और कांग्रेस पार्टी पर हल्ला बोल दिया । विज की बात का समर्थन करते हुए भाजपा विधायक ने कांग्रेस पार्टी पर देश के राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक ने कांग्रेसियों पर गांधी के नाम पर हर जगह राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। 

हरियाणा के अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महात्मा गांधी पर विवादित टिपण्णी क्या की राजनीतिक गलियारों में मानों भूचाल आ गया। कांग्रेसियों ने एक जूट हो जहां इसका पूर जोर विरोध किया वहीँ अंबाला में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विज का पुतला फूंक कर उनके खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। विज के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यक्रताओं का नेतृत्त्व कर रहे पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने विज पर मामला दर्ज करने की मांग की है। निर्मल सिंह ने विज के समर्थन में उतरे अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल और सांसद राजकुमार सैनी पर भी शिकंजा कसा और उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की बात कही।

कांग्रेसियों के हल्ले के बीच अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल भी अनिल विज के समर्थन में उत्तर गए हैं। असीम गोयल ने कहा कि अनिल विज की मंशा महात्मा गांधी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली नहीं थी। असीम गोयल ने कांग्रेसियों पर हल्ला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने देश के गौरव, अस्मिता, सुरक्षा, इज्जत , आनबान और शान से जुडी हर चीज का राजनीतिकरण किया है। असीम गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रिय ध्वज के रंगों का भी गलत इस्तेमाल कर रही है। राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंग अपनी पार्टी के झंडे में इस्तेमाल करना सरासर गलत है।

कांग्रेसी नेता निर्मल सिंह ने असीम गोयल के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए गांधी जी को अपनी संपत्ति बता डाला। निर्मल सिंह ने कहा कि गांधी जी हमारी कमाई है हमारी संपत्ति है उनका कैसे इस्तेमाल करना है, कैसे उनका आदर करना है असीम गोयल का उनसे कोई मतलब नहीं है। निर्मल सिंह ने कहा कि हम इस मामले में रोष प्रदर्शन करने के इलावा लोगों के आगे अपना दुखड़ा रो सकते हैं क्योंकि हम गांधी जी के नाम पर बट्टा नहीं लगने देंगे। हम कोई हिंसा करने वाले नहीं है।

विज के ब्यान पर देश भर में हुई राजनीतिक हलचल के बीच बीते रोज पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा द्वारा अंबाला में पत्रकार वार्ता कर विज पर टिप्पणी की थी की विज अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। कुलदीप शर्मा के बयान पर जवाब देते हुए अनिल विज ने कुलदीप शर्मा को भटका हुआ मुसाफिर बताया। विज ने कहा कि जब से कांग्रेस की सत्ता गई है तब से ये बौखलाए हुए घूम रहे हैं और इनकी सुध बुध खो गई है। विज ने कहा कि ऐसे लोगों की बातों पर कभी भी टिप्पणी नहीं की जाती। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!