1 IAS सहित 7 HCS अधिकारी बदले

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Oct, 2017 01:12 PM

7 hcs officers 1 ias officer changed

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आई.ए.एस. अधिकारी और 7 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आई.ए.एस. अधिकारी और 7 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। बाढड़ा के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) राहुल हुड्डा को सिरसा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा हुडा सिरसा के सम्पदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। सिरसा के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर तथा हुडा सिरसा के सम्पदा अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया को खेल एवं युवा मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।  नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुजान सिंह को सहकारी चीनी मिल, शाहबाद का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। फतेहाबाद के नगराधीश देवी लाल सिहाग को रतिया का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुशील कुमार-2 को सोनीपत नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है।

हुडा, करनाल के सम्पदा अधिकारी सतीश कुमार को भिवानी का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। रतिया के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) प्रद्युमन सिंह को सहकारी चीनी मिल, करनाल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। कोसली के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) जितेंद्र कुमार-2 को सोनीपत का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!