नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Deepak Paul, Updated: 21 Feb, 2019 01:25 PM

nabaliga arrested for rape

माडल टाऊन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिगा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बावल थाना क्षेत्र निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। जांचकत्र्ता अधिकारी गिरिराज ने बताया कि नाबालिगा के भाई ने कहा था कि...

रेवाड़ी (वधवा): माडल टाऊन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिगा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बावल थाना क्षेत्र निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। जांचकत्र्ता अधिकारी गिरिराज ने बताया कि नाबालिगा के भाई ने कहा था कि उसकी बहन 27 जनवरी की रात को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने संजय पर नाबालिगा का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। संजय लड़की के घर के निकट एक होटल पर काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया था।

पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि संजय उसे बहला-फुसलाकर पहले राजस्थान में किसी जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे दिल्ली में ले गया तथा वहां भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने अदालत में लड़की के बयान दर्ज करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को शहर के सैक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया तथा बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!