डेरा प्रमुख राम रहीम पर फैसले से पहले हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Aug, 2017 10:35 PM

major administrative changes before deciding on dera chief ram rahim

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जिनमें 9 अधिकारी ...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी): हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जिनमें 9 अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव और तीन अधिकारी प्रधान सचिव स्तर के हैं। विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदीप सिंह ढिल्लों को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.के. गुलाटी को मत्स्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशांता कुमार महापात्रा को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और पशुपालन और डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं। खेल एवं युवा मामले, पर्यावरण विभाग और स्वर्ण जयंती समारोह विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह समिति के प्रधान कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार खंडेलवाल को स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा हैं।

पशुपालन और डेयरी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा मिनरल लि., नई दिल्ली की चेयरपर्सन-कम- प्रबंध निदेशक रजनी शेखरी सिब्बल को विज्ञान एवं तकनीक विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा हरियाणा मिनरल लि., नई दिल्ली की चेयरपर्सन-कम- प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रणब किशोर दास को बिजली विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रूपराम जोवल को परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

सहकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल को पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव सिद्धी नाथ रॉय को वन एवं वन्य जीव विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।

बिजली और सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी को सिंचाई विभाग का प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं। विज्ञान एवं तकनीक विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!