राम रहीम के कारण 1500 कैदी परेशान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Sep, 2017 03:35 PM

increased hardships of 1500 prisoners due to ram rahim

बलात्कारी बाबा राम रहीम के रोहतक के सुनारिया जेल में जाने के बाद वहां 1500 कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं...

रोहतक: बलात्कारी बाबा राम रहीम के रोहतक के सुनारिया जेल में जाने के बाद वहां 1500 कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल में बंद अन्य कैदियों ने राम रहीम को दूसरी जेल भेजने की मांग की है। राम रहीम को जेल गए 10 दिन हो चुके हैं। सुनारिया जेल से छूटे किशन नाम के शख्स ने बताया कि जब से राम रहीम जेल में आया है तब से 1500 दूसरे कैदियों पर आफत आ गई है।

किशन के मुताबिक पहले रोहतक जेल में कैदियों को सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे बैरक से बाहर निकल कर जेल में ही खुले में घूमने की छूट मिलती थी लेकिन राम रहीम के जेल में आने के बाद से ये सब बंद हो गया है। जेल में सुरक्षा भी इतनी बढ़ा दी गई है कि कैदियों से मिलने आने वाले भी ठीक से नहीं मिल पाते। कृष्ण ने बताया कि कैदियों को मिलने वाला न्यूज पेपर भी पिछले दस दिनों से बंद कर दिया गया है।

कृष्ण लाल पंवार ने दी सफाई
कैदी जो फोन पर कभी-कभी अपने परिजनों से बात कर लेते थे, वो भी नहीं कर पा रहे हैं। रोहतक जेल से बाहर आए कैदियों का दावा है कि जेल के अंदर बंद 1500 कैदी राम रहीम को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि बाबा राम रहीम के रोहतक सुनारिया जेल में होने पर वहां की किसी भी एक्टिविटी पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि जेल में एक्टिविटी अपने समय पर सुचारु रुप से चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!