फेसबुक से प्रचार करने में 15 नेता आगे, सीएम मनोहर निचले पायदान पर, अभिमन्यु सबसे आगे

Edited By Shivam, Updated: 17 Oct, 2019 11:20 PM

15 leaders ahead in campaigning from facebook cm manohar at bottom

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चुनाव में प्रचार पैसों से ही होता है। चुनाव लडऩे वाला प्रत्याशी जन समर्थन पाने के लिए हर तरह के संसाधनों का इस्तेमाल करता है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक वेबसाईट का बड़ा है। हरियाणा के नेताओं ने भी फेसबुक के...

चंडीगढ़(ब्यूरो): इसमें कोई दो राय नहीं है कि चुनाव में प्रचार पैसों से ही होता है। चुनाव लडऩे वाला प्रत्याशी जन समर्थन पाने के लिए हर तरह के संसाधनों का इस्तेमाल करता है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक वेबसाईट का बड़ा है। हरियाणा के नेताओं ने भी फेसबुक के माध्यम से प्रचार किया है। अब इन नेताओं द्वारा फेसबुक पर होने वाले प्रचार पर खर्च की गई राशि पर नजर डाल लेते हैं। इस लिस्ट में 15 नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिनमें नारनौंद से भाजपा के उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु का नाम पहले पायदान पर है, वहीं सीएम मनोहर इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं।

भाजपा के नारनौंद से उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु ने 9 महीने में 5 लाख 45 हजार 792 रुपए फेसबुक विज्ञापन पर प्रचार के लिए खर्च किए। वहीं, कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने 2 लाख 70 हजार तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2 लाख 59 हजार रुपए खर्च किए।
 

  नेता पार्टी फरवरी 2019 से 13 अक्टूबर 2019 तक खर्च पिछले 7 दिनों में किया खर्च
1. कैप्टन अभिमन्यु भाजपा 5,45,792 0
2.  किरण चौधरी कांग्रेस 2,70,523 0
3. भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस 2,59,455 0
4. रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस 1,31,333 20,466
5. अभय चौटाला इनेलो 1,20,156 23,577
6. ललित नागर कांग्रेस 58,726 9,260
7. सुखबीर कटारिया कांग्रेस 27,436 13,113
8. ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा 19,052 3,186
9. प्रेमलता भाजपा 17,775 0
10.  दुष्यंत चौटाला जजपा 16,212 0
11. सुभाष बराला भाजपा 10,029 1,072
12. कर्ण दलाल कांग्रेस 8,745 4,544
13. रामबिलास शर्मा भाजपा 8,719 5,353
14. कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस 8,282 4,424
15. मनोहर लाल खट्टर भाजपा 6,983 0

फेसबुक द्वारा ट्रांसपरेंसी डाटा में दिए गए आधिकारिक आंकड़े हैं।


भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आगे हैं उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा
फेसबुक पर पैसे खर्च करने में भूपेंद्र हुड्डा से उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा आगे हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने जहां 2 लाख 59 हजार 455 रुपए खर्च किए हैं तो दीपेंद्र ने 4 लाख 40 हजार 466 रुपए खर्च किए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीते 7 दिन में कोई पैसा फेसबुक पर खर्च नहीं किया है, क्योंकि वह उनके चुनाव खर्च में जुड़ेगा। दीपेंद्र ने बीते 7 दिन में 6,227 रुपए खर्च किए हैं। वे कोई उम्मीदवार नहीं है, तो उन्हें कोई चिंता नहीं है, लेकिन वे प्रचार पिता के लिए कर रहे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं फायदा भूपेंद्र हुड्डा को ही मिल रहा है।

जहां वोटर वहीं पोस्ट शेयर करने का दे रहे विकल्प
फेसबुक पर पैसे खर्च किए जा रहे प्रचार में नेता अपने वोट बैंक के आधार पर संबंधित राज्य में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। जैसे भाजपा के टोहाना से उम्मीदवार सुभाष बराला ने अपनी पोस्ट को हरियाणा और पंजाब के लिए शेयर किया हुआ है। उनका विज्ञापन इन्हीं इलाकों को टारगेट कर रहा है। क्योंकि, टोहाना पंजाब से सटा इलाका है, लोग आते-जाते रहते हैं। इसी तरह कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा और राजस्थान में पोस्ट शेयर करने का विकल्प डाला है। हिसार राजस्थान से सटा है, तो वहां भी लोग आते-जाते हैं। ऐसे में हरियाणा और राजस्थान में उनकी पोस्ट शेयर होती है। करण दलाल ने हरियाणा और यूपी में पोस्ट शेयर का विकल्प दिया है। वे पलवल से हैं तो उनका इलाका यूपी से लगता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!