झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर हड़पा रेहड़ी वाले का मकान

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2019 01:32 PM

threatening to implicate in a false rape case

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रेहड़ी लगाने वाले का मकान हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धमकी देकर 20 लाख के मकान को खाली प्लाट बताकर अपने नाम करवा लिया। आजाद नगर

हिसार (ब्यूरो): झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रेहड़ी लगाने वाले का मकान हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धमकी देकर 20 लाख के मकान को खाली प्लाट बताकर अपने नाम करवा लिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस मामले में तुलसी विहार कॉलोनी वासी रणबीर सिंह की शिकायत पर आरोपी आशा, सोनिया,सुखदेव, तहसीलदार विनय चौधरी, रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य के खिलाफ   166, 219, 342, 389, 406, 420, 506,120बी व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में रणबीर ने बताया कि उसने 10 साल पहले आजाद नगर एरिया में मकान लिया था। तब से वह इसी में अकेला रहता है और राजगढ़ रोड़ पर रेहड़ी लगाता है। उसके बेटे व पत्नी भिवानी में रहते हैं। रणबीर के अनुसार फरवरी में आरोपी आशा व सोनिया उसकी रेहड़ी पर खरीददारी करने के लिए आई थी। उसके बाद दोनों ने उसे झांसे में लेकर उससे 1 कमरा किराये पर ले लिया। कुछ दिनों बाद उसको दोनों का व्यवहार ठीक नहीं लगा तो उसने कमरा खाली करने के लिए बोल दिया।  इसके बाद 25 फरवरी को आशा व सोनिया ने कुछ गुंडों को घर पर बुला लिया और उसके साथ मारपीट करके कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने उसे 3 दिन तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद करके रखा।

इस दैरान दोनों महिलाओं ने उससे मकान की रजिस्ट्री व अन्य जरूरी कागजात भी खुद के कब्जे में ले लिए। 28 फरवरी को दोनों महिलाये उसे अन्य दो लोगों के साथ जबरदस्ती तहसील में ले गई। वहां पर दोनों ने उससे मकान के कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। रणबीर के अनुसार दोनों महिलाएं उसे बार-बार रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। कोर्ट परिसर में उससे तहसीलदार व रजिस्ट्री क्लर्क ने बिना पूछताछ किए ही मकान को खाली प्लाट बताते हुए आरोपी आशा के नाम पर रजिस्ट्री कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!