Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Dec, 2018 12:59 PM
बादलवाई और हल्की बूंदाबांदी से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोपहर का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस नीचे चल गया। यह तापमान 18.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान 7.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4...
हिसार(ब्यूरो): बादलवाई और हल्की बूंदाबांदी से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोपहर का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस नीचे चल गया। यह तापमान 18.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान 7.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। बदलाव के चलते रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही सर्द हवाएं चलेंगी। सर्द हवाओं के कारण पूरा दिन लोगों की कंपकंपी बंधी रही।