एचसीएस रीगन कुमार को फिर किया गया सस्पेंड, हरियाणा सरकार ने लिया एक्शन

Edited By Shivam, Updated: 03 Aug, 2021 12:40 PM

hcs reagan kumar suspended again

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लेते हुए एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पंचकूला में एक मामले में उन्हें सस्पेंड किया गया था, इसके बाद अब उनकी ड्यूटी मेवात इलाके में थी, लेकिन एक बार फिर एचसीएस रीगन कुमार को सस्पेंड...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लेते हुए एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पंचकूला में एक मामले में उन्हें सस्पेंड किया गया था, इसके बाद अब उनकी ड्यूटी मेवात इलाके में थी, लेकिन एक बार फिर एचसीएस रीगन कुमार को सस्पेंड किया गया है। हरियाणा सरकार ने फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार को निलंबित कर दिया है। 

एचसीएस रीगन के निलंबन आदेश सोमवार देर शाम मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी किए गए हैं। पंचकूला में नियुक्ति के दौरान भी रीगन कुमार एचसीएस निलंबित हो चुके हैं। उन पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगे थे। अक्सर विवादों में रहने वाले रीगन सितंबर 2020 से फिरोजपुर झिरका में बतौर एसडीएम सेवाएं दे रहे थे। प्रदेश सरकार के पास उनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें पहुंची थीं, जिनकी जांच के बाद निलंबन आदेश जारी हुए हैं। 

निलंबन अवधि के दौरान रीगन का मुख्य सचिव कार्यालय सिविल सचिवालय चंडीगढ़ रहेगा। वह सर्विसेज-1 ब्रांच में उपस्थित रहेंगे। मुख्य सचिव की पूर्व अनुमति से ही वह मुख्यालय छोड़ सकेंगे। अनुमति न होने पर उन्हें कहीं जाने की इजाजत नहीं होगी। निलंबित रहने के दौरान उन्हें सर्विस रूल्स अनुसार जरूरी भत्ते मिलते रहेंगे। मुख्य सचिव कार्यालय ने निलंबन का पत्र एचसीएस अधिकारी रीगन को भी भेज दिया है। पूर्व में निलंबन अवधि पूरा होने के बाद सरकार ने उन्हें एसडीएम के पद पर ही नियुक्ति दी थी लेकिन अपनी कार्यप्रणाली के कारण किसी न किसी विवाद से उनका नाम जुड़ता रहा है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!