NIT कुरुक्षेत्र में फिर हड़कंप, एक और छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश; 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम

Edited By Harman, Updated: 18 Apr, 2026 03:17 PM

another stir in nit kurukshetra another student attempts suicide

हरियाणा के में छात्रा दीक्षा दुबे सुसाइड केस के बीच एक और छात्रा द्वारा सुसाइड की कोशिश का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस घटना के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया, हालांकि मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा की जान बचा ली।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के में छात्रा दीक्षा दुबे सुसाइड केस के बीच एक और छात्रा द्वारा सुसाइड की कोशिश का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस घटना के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया, हालांकि मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बीटेक फर्स्ट ईयर की एक छात्रा हॉस्टल की 5वीं मंजिल पर पहुंच गई और वहां से कूदने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान आसपास मौजूद छात्रों ने उसे पकड़ लिया और नीचे उतार लिया। घटना के बाद संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रा को समझाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

छात्रा ने व्हाट्सएप ग्रुप में किया मैसेज

बताया जा रहा है कि सुसाइड की कोशिश से पहले छात्रा ने व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा था—“मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं है… मैं सुसाइड कर लेती हूं।” इस मैसेज के बाद साथी छात्र सतर्क हो गए और समय रहते उसे बचा लिया।

प्रशासन का आदेश—19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करें

घटना के बाद संस्थान प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए यूजी, पीजी और पीएचडी के सभी छात्रों को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान हॉस्टल मेस भी बंद रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि मौजूदा तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पीआरओ बोले—छात्रा सुरक्षित, इलाज जारी

संस्थान के पीआरओ प्रो. ज्ञान भूषण के मुताबिक छात्रा अब सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हालात के चलते छात्रा मानसिक दबाव में थी, जिसे काउंसलिंग के जरिए संभाला जा रहा है।

छात्रा का बयान—“किसी को फर्क नहीं पड़ता”

घटना के दौरान सामने आए वीडियो में छात्रा कहती नजर आई कि कई छात्र सुसाइड कर चुके हैं, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ता। उसने यह भी आरोप लगाया कि कुछ छात्रों पर पढ़ाई और डिग्री को लेकर दबाव बनाया जाता है।

युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च आज

इधर, लगातार सामने आ रही घटनाओं के विरोध में युवा कांग्रेस कुरुक्षेत्र ने आज शाम 6:30 बजे कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है।

दीक्षा दुबे केस से जुड़ा मामला

गौरतलब है कि इससे पहले बीटेक छात्रा दीक्षा दुबे (19) ने हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला था। मामले की जांच अभी जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!