PICS: युवक को काटने पर परिजनों ने किया सांप को डिब्बे में बंद, जानिए क्यों?

Edited By Updated: 27 Jul, 2016 04:42 PM

snake family hospital

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नहर पर बैठे एक लड़के को सांप ने काट लिया।

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नहर पर बैठे एक लड़के को सांप ने काट लिया। इस घटना के बाद उसके दोस्त उसे ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे। साथ में वे उस सांप को भी डिब्बे में लेकर पहुंचे जिसने सिकंदर नाम के लड़के को काटा था। बताया जा रहा है कि डेढ़ घंटे तक वे डिब्बे में सांप लिए घूमते रहे, लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिला। समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। 


जानें क्या है पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक सिकंदर के दोस्त राजपाल ने बताया कि वे कुछ दोस्त पश्चिमी यमुना नहर किनारे बैठे थे। सिकंदर भी उनके साथ था। वहां अचानक किश्ती के नीचे सांप आ गया। सांप ने सिकंदर के हाथ पर काट दिया। सांप काटते ही सिकंदर ने जोर से चिल्लाया। इस दौरान बाइक पर सिकंदर को लेकर वे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं अन्य दोस्तों ने सांप को पकड़ डिब्बे में बंद कर दिया और ट्रॉमा सेंटर में ले गए। सिकंदर और सांप को लिए डेढ़ घंटे तक ऐसे ही घूमते रहे। हालांकि इस दौरान सिकंदर उसने देसी तरीका अपनाते हुए जहां पर सांप काटा था उससे दो इंच ऊपर कस कर रस्सी बांधी हुई थी। ताकि सांप ने काटते समय जो जहर छोड़ा है वह पूरे शरीर में न फैले।


हैरानी की बात तो यह है कि पी.जी.आई. ले जाने की बजाए उसके परिवार के लोग उसे ग्लूकोज लगाए बाइक पर बैठाकर कांसापुर झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। इसके बाद उन्होंने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं डॉक्टर संजीव शर्मा के मुताबिक अगर किसी को सांप काट ले तो बॉडी में जहर दो प्रकार से फैलता है। जिसे हीमोटाक्सिक व न्यूरोटाक्सिक जहर कहते हैं। हीमोटाक्सिक जहर मानव के शरीर में खून का थक्का जमा देता है। पीड़ित को सांस लेने में परेशानी होने के साथ उसकी मौत हो जाती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!