कंडक्टर अशोक को दोषी बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Nov, 2017 05:49 PM

प्रद्युम्न मर्डर केस का आरोपी कंडक्टर अशोक बीते दिन जमानत पर रिहा होकर अपने घर पहुंचा। जहां अशोक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे टॉर्चर कर जबरदस्ती जुर्म कबूल करवाया गया था। जिस पर पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार ने कहा कि अशोक कुमार को...

गुरुग्राम(राशि मनचंदा): प्रद्युम्न मर्डर केस का आरोपी कंडक्टर अशोक बीते दिन जमानत पर रिहा होकर अपने घर पहुंचा। जहां अशोक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे टॉर्चर कर जबरदस्ती जुर्म कबूल करवाया गया था। जिस पर पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार ने कहा कि अशोक कुमार को दोषी बनाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। सीबीआई से पूरी रिपोर्ट लेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वो सीबीआई को पूरा सहयोग कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि 50 हजार के मुनचले पर रिहा हुए कंडक्टर अशोक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। अशोक ने कहा कि मैडम के कहने पर ही उसने प्रद्युम्न को खून से लतपथ उठा कर गाड़ी में डाला था और पुलिस ने उसी बिनाह पर उसे पकड़ लिया। करीब चार घंटे तक पुलिस उसे पिटती रही। अशोक ने बताया कि पुलिस ने उसे बहुत टॉर्चर किया, उसे करंट दिया, इंजेक्शन लगाया अौर पूरे परिवार को मारने का भी डर दिखाया। इसके बाद अशोक ने मर्डर का जुर्म कबूला था। 

डेढ महीने तक सोने के लिए नहीं दी बेडशीट
अशोक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने मीडिया के सामने जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया था। अशोक ने बताया कि वह पिछले दो महीने से जेल में था लेकिन डेढ़ महीने तक उसे सोने के लिए बेडशीट तक नहीं दी कि कहीं वह फांसी न लगा ले। उसने जेल में दो महीने से टीवी नहीं देखा था। उसे बिल्कुल भी पता नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!