पहले घर पर किया हमला फिर नीयत खराब हाे गई

Edited By Updated: 02 Oct, 2015 07:54 PM

article

किसी विवाद को लेकर यहां के अजय नगर में रहने वाली एक महिला के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

फरीदाबाद, (रजत) : किसी विवाद को लेकर यहां के अजय नगर में रहने वाली एक महिला के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुस कर महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीट पीट कर घायल कर दिया। अदालत के आदेश पर थाना सराय वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक अजय नगर निवासी एक महिला ने अदालत में इस्तगासा दायर कर कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहती है। उसका पति एक कंपनी में काम करता है। पिछले दिनों उसका पड़ाेस में रहने वाले नथनेश्वर से झगड़ा हो गया था। जिसे लेकर नथनेश्वर ने अपने मन में रंजिश पाल रखी थी। गत 12 सितंबर को वह अपने घर में मौजूद थी। उसी दौरान नथनेश्वर, उसकी पत्नी राधा, पुत्रवधु गुंजन व अनिता जबरन उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने आते ही उसके साथ गाली गलौच और अभद्र हरकत शुरू कर दी। इस दौरान नथनेश्वर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 
विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीट पीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर वह अदालत की शरण में चली गई। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!