अब 61 करोड़ खर्च करके MCG करेगा प्रदूषण नियंत्रण

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Nov, 2026 09:36 PM

pollution will control by mcg with 61 crore expense

गुरुग्राम में विकास कार्यों को गति देने, कचरा प्रबंधन सुधारने और बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित वित्त एवं संविदा समिति की 11वीं बैठक में कुल 61...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम में विकास कार्यों को गति देने, कचरा प्रबंधन सुधारने और बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित वित्त एवं संविदा समिति की 11वीं बैठक में कुल 61 करोड़ 10 लाख 53 हजार रुपये के 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में निगमायुक्त डॉ. पंकज सहित सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप सिंह और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

शहर में धूल और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए समिति ने 10 हजार लीटर क्षमता वाले 16 ट्रक माउंटेड रोड वॉशर खरीदने को मंजूरी दी। इन पर दोनों क्लस्टर के लिए 8.78 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 10 ट्रक माउंटेड एंटी-स्मॉग गन की खरीद के लिए 5.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक क्लस्टर में पांच-पांच मशीनें लगाई जाएंगी। निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए बायोडायवर्सिटी पार्क और वजीराबाद में दो प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक प्लांट के लिए 6.64 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई है।

 

हीरो होंडा चौक के पास एनएच-48 पर सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट विकसित करने के लिए 3.53 करोड़ रुपये तथा बेरी वाला बाग के पास कचरा संग्रहण वाहनों के पार्किंग एवं चार्जिंग स्टेशन के लिए 3.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न जोन के वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के संचालन एवं रखरखाव से जुड़े छह प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!