वाटिका ग्रुप की 545.96 करोड़ की संपत्तियां अटैच, प्लॉट बेचकर दोबारा बेचने का आरोप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Nov, 2026 07:35 PM

vatika group s assets worth rs 545 crore attached

वाटिका ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने ग्रुप और उसके प्रमोटरों की 545.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।

गुडगांव, (ब्यूरो): वाटिका ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने ग्रुप और उसके प्रमोटरों की 545.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई 25 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई। जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम के वाटिका इंडिया नेक्स्ट और वाटिका इंडिया नेक्स्ट-2 प्रोजेक्ट में प्लॉट खरीदने वाले लोगों को वर्षों बाद भी कब्जा नहीं मिला। आरोप है कि खरीदारों से पूरी रकम लेने के बाद प्लॉट का दोबारा आवंटन और बिक्री की गई। ईडी की जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। इन एफआईआर में वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-निदेशकों अनिल भल्ला, गौतम भल्ला, गौरव भल्ला समेत अन्य पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

266.95 करोड़ रुपये लेने के बाद भी नहीं मिले प्लॉट

ईडी के अनुसार, वर्ष 2010 से 2012 के बीच सात खरीदार संस्थाओं ने वाटिका लिमिटेड को करीब 266.95 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। यह रकम वाटिका इंडिया नेक्स्ट (सेक्टर-84/85) और वाटिका इंडिया नेक्स्ट-2 (सेक्टर-88ए) में आवासीय प्लॉट खरीदने के लिए दी गई थी। वर्ष 2014 और 2015 में प्लॉट के समझौते किए गए, लेकिन इसके बाद प्रोजेक्ट का लेआउट बदल दिया गया। पहले आवंटित प्लॉट के नंबर और स्थान बदल दिए गए तथा उसी जमीन पर दूसरे खरीदारों को भी प्लॉट आवंटित कर बेचे गए।

 

22 कंपनियों के जरिये जमीन और रकम का प्रबंधन

ईडी के मुताबिक, प्रोजेक्ट की जमीन करीब 22 ग्रुप कंपनियों के माध्यम से रखी गई थी। इन कंपनियों में न तो कर्मचारी थे और न ही अलग से कोई कारोबारी गतिविधि थी। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉरपोरेट गारंटी देने और जमीन को बैंकों के पास गिरवी रखने के लिए किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि खरीदारों से मिली रकम का इस्तेमाल केवल उन्हीं प्रोजेक्ट में नहीं किया गया, बल्कि इसे दूसरी ग्रुप कंपनियों और प्रमोटरों से जुड़ी संस्थाओं में ट्रांसफर किया गया।

 

165 प्लॉट बेचने का समझौता, 66 दूसरे खरीदारों को भी बेचे

ईडी की जांच में वर्ष 2024 में स्केलर वेंचर्स बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुए एक अलग सौदे में भी गड़बड़ी सामने आई है। कंपनी ने वाटिका ग्रुप को सेल और बायबैक समझौते के तहत 473.18 करोड़ रुपये दिए थे। समझौते के तहत वाटिका लिमिटेड और उसकी जमीन मालिक ग्रुप कंपनियों ने 53,648.94 वर्ग गज के 165 प्लॉट बेचने पर सहमति जताई थी। ईडी ने इससे पहले 28 सितंबर 2026 को वाटिका ग्रुप के प्रमोटर अनिल भल्ला और गौतम भल्ला को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!