गुरुग्राम को कल मिलेगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, सेक्टर 48 ई- बस डिपो का भी मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Nov, 2026 08:41 PM

gurugram will receive 100 electric buses tomorrow

गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आज महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले की सड़कों पर अब 100 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी, जिससे न केवल यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आज महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले की सड़कों पर अब 100 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी, जिससे न केवल यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के प्रयासों को भी गति मिलेगी। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल की गई इन 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार, 28 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सेक्टर 48 ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सेक्टर-48 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर तथा गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा की उपस्थिति रहेगी।

PunjabKesari

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ डी.के. बेहेरा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मंच व्यवस्था, अतिथियों एवं नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन, सुरक्षा प्रबंधों तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारू होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने तथा सभी तैयारियां समय रहते पूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जीएमडीए के एडिशनल सीईओ मोहम्मद इमरान रजा, जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, संयुक्त निगम आयुक्त सपना यादव, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा सहित जीएमडीए तथा जीएमसीबीएल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!