फरीदाबाद में करोड़ों के प्लॉट पर फर्जीवाड़ा...नकली वसीयत और डेथ सर्टिफिकेट से हड़पने की कोशिश; पूरा मामला जान चौंक जाएंगे

Edited By Harman, Updated: 10 Nov, 2026 05:16 PM

fraud involving a multi crore plot in faridabad

फरीदाबाद में करोड़ों रुपये की कीमत के एक 500 वर्गगज के प्लॉट को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने नाम कराने का मामला सामने आया है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में करोड़ों रुपये की कीमत के एक 500 वर्गगज के प्लॉट को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। सेक्टर-21बी स्थित प्लॉट नंबर 480 को हड़पने के लिए कथित तौर पर फर्जी वसीयत, मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी वारिस संबंधी दस्तावेज तैयार किए गए। मामले का खुलासा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (हरियाणा) फरीदाबाद की जांच में हुआ है। उड़नदस्ते की शिकायत पर थाना सेंट्रल में आनंद कुमार छाबड़ा, प्रेमराज गुप्ता सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

1973 में क्रांति कुमार गुप्ता को आवंटित हुआ था प्लॉट

जानकारी के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने वर्ष 1973 में सेक्टर-21बी स्थित 500 वर्गगज का प्लॉट नंबर 480 चंडीगढ़ निवासी क्रांति कुमार गुप्ता को आवंटित किया था। रिकॉर्ड के मुताबिक, 20 सितंबर 2013 को क्रांति कुमार गुप्ता ने HSVP कार्यालय में आवेदन देकर प्लॉट का नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने की मांग भी की थी।

1987 की वसीयत के आधार पर प्लॉट ट्रांसफर कराने का दावा

जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2025 में एनआईटी फरीदाबाद निवासी आनंद कुमार छाबड़ा ने HSVP कार्यालय में आवेदन देकर प्लॉट अपने नाम ट्रांसफर कराने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने दावा किया कि क्रांति कुमार गुप्ता ने 8 अक्टूबर 1987 को उनके नाम वसीयत रजिस्टर्ड कराई थी। साथ ही नगर निगम फरीदाबाद द्वारा जारी बताया गया मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए थे।

हालांकि, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सत्यापन में तहसीलदार फरीदाबाद कार्यालय ने स्पष्ट किया कि संबंधित वसीयत उनके कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। वहीं, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण रिकॉर्ड में क्रांति कुमार गुप्ता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी दर्ज नहीं पाया गया।

प्रेमराज गुप्ता ने खुद को बताया पिता का इकलौता वारिस

जांच में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। दिसंबर 2025 में प्रेमराज गुप्ता ने तहसीलदार बड़खल के समक्ष आवेदन देकर खुद को स्वर्गीय क्रांति कुमार गुप्ता का इकलौता कानूनी वारिस घोषित करने की मांग की थी। आवेदन में उन्होंने अपने पिता की मृत्यु 15 जून 2009 को होना बताया था। लेकिन संबंधित तस्दीक रिपोर्ट में मृत्यु की तारीख 14 मार्च 2024 दर्ज मिली। जांच में प्रेमराज गुप्ता का आवेदन, शपथ पत्र और तस्दीक रिपोर्ट भी प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए।

फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट हड़पने की आशंका

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आनंद कुमार छाबड़ा, प्रेमराज गुप्ता और अन्य लोगों ने कथित तौर पर आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट को अपने नाम ट्रांसफर कराने का प्रयास किया। मामले में रिकॉर्ड की जांच और सत्यापन के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने थाना सेंट्रल फरीदाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की आगे जांच करेगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!