भाजपा नेता की फेसबुक ID हैक कर मांगे पैसे, आरोपी मिला बिहार का, नाम निकला फ्रॉड चीटर

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Mar, 2021 11:26 AM

bjp leader asked for money hacking facebook id

भाजपा के दिग्गज नेता बलराम कौशिक की फेसबुक आई.डी. हैक कर ली गई। बिहार के आरोपी ने कौशिक के दोस्तों से पैसे की खुली मांग की। बलराम कौशिक गोहाना भाजपा मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। वर्तमान में भी वह सोनीपत जिला भाजपा के उपाध्यक्ष...

गोहाना : भाजपा के दिग्गज नेता बलराम कौशिक की फेसबुक आई.डी. हैक कर ली गई। बिहार के आरोपी ने कौशिक के दोस्तों से पैसे की खुली मांग की। बलराम कौशिक गोहाना भाजपा मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। वर्तमान में भी वह सोनीपत जिला भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। शनिवार की सुबह 8 बजे वह जब अपने गांव बड़ौता में थे तब बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के छोटे बेटे देवेन्द्र चिड़ाना का फोन आया। देवेन्द्र चिड़ाना ने उन्हें बताया कि उनकी फेसबुक आई.डी. हैक हो गई है और अज्ञात आरोपी उनके दोस्तों से पैसे अपने खाते में डलवाने की मांग कर रहा है। ऐसे 3 मामले प्रकाश में आए जिनसे आरोपी ने बलराम कौशिक बन पैसे की मांग की।

सोनीपत नगर निगम के सैक्टर-14 के निगम पार्षद जतिन मदान से 40 हजार रुपए मांगे गए। गिड़गिड़ाते हुए आरोपी 15 हजार पर आ गया। गोहाना शहर के लैम्पो मिस्त्री के बेटे विकास से 45 हजार रुपए मांगने के बाद आरोपी 15 हजार पर आ गया। भाजपा नेता बलबीर दोदवा से भी 35 हजार मांगने के बाद आरोपी 5 हजार पर आ गया। ये डिमांड फेसबुक मैसेंजर के जरिए मैसेज भेजते और रिप्लाई करते हुए की गईं। इस पर जब बलराम कौशिक ने अपनी हैक आई.डी. की जांच की तब उन्हें वहां बिहार के 3 फोन नम्बर मिले। तीनों नम्बर डायल किए। एक ने फोन नहीं उठाया, दूसरे ने अपना नाम नहीं बताया। तीसरे का नाम ट्रू कॉलर पर फ्रॉड चीटर आया। भाजपा नेता की शिकायत पर गोहाना सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!