17वीं के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची महिला को मारी गोली, लड़की के पति पर लगाया आरोप

Edited By Naveen Dalal, Updated: 31 May, 2019 10:13 PM

woman to join the program and shot her

सोनीपत खरखौदा के रोहणा गांव में एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत खरखौदा के रोहणा गांव में एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई हुई थी और वहीं पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों ने लड़की के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari, Woman, Join, Program, Shot

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि पीड़िता गांव रोहिणा में 17वीं के कार्यक्रम शामिल होने के लिए गई थी। एक विनोद नाम के युवक ने बताया कि पीड़िता और उसकी बहन और उसके बहन के पति का पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। जिसके लिए सभी इकट्ठे हुए हुए थे और एक दूसरे को समझाने का प्रयास किया गया था। लेकिन उसके बहन के पति ने अवैध पिस्तौल निकालकर गोली चला दी जो उसके हाथ को छूती हुई निकल गई। इसके प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!