अपराध: प्रेम प्रसंग में पति बना रोड़ा, पत्नि ने प्रेमी के साथ मिल यूं करवाई हत्या(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 02 Dec, 2019 05:55 PM

सोनीपत से ऐसा मामला सामने आया है जिसने पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बता दें कि बीती 14 नवंबर को केजीपी के पास गगनदीप नाम के युवक का शव मिला था। जांच में पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया, इसके जो खुलासा हुआ है वह...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत से ऐसा मामला सामने आया है जिसने पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बता दें कि बीती 14 नवंबर को केजीपी के पास गगनदीप नाम के युवक का शव मिला था। जांच में पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया, इसके जो खुलासा हुआ है वह चौंकाने वाला है। पुलिस के सामने आरोपियों ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, जबकि पति बीच में रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर 50 हजार में सुपारी दी और उसकी हत्या करवा दी।

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक, 14 नवम्बर को गगन का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का शक जताया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए पत्नी दीपिका सिक्का और उसके प्रेमी सिमरनजीत को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि 50 हजार रुपये देकर गगनदीप की हत्या करवाई थी। दिल्ली के रहने वाले दो युवकों को रुपये दिए थे ओर शराब में जहर देकर हत्या करवाई। वहीं पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!