भाजपा में शामिल हुए दो पूर्व विधायक, एक ने हुड्डा पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Shivam, Updated: 02 Apr, 2019 10:49 PM

two former mlas joined bjp

झज्जर से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि व बल्लभगढ़ से इनेलो के पूर्व विधायक राजेंद्र बिसला मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में उन्हें पार्टी में...

चंडीगढ़(ब्यूरो): झज्जर से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि व बल्लभगढ़ से इनेलो के पूर्व विधायक राजेंद्र बिसला मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

इस दौरान वर्ष 2005 में झज्जर से विधायक रहे हरिराम वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए उनका प्रयोग किया। वर्ष 2005 के कांग्रेस कार्यकाल में गोहाना व मिर्चपुर कांड हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने कई मंत्रियों को मामला शांत करने के लिए भेजा, लेकिन सभी का विरोध हुआ। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें मामला सुलझाने की जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने जिम्मेवारी को निभाया, लेकिन वर्ष 2009 में हुड्डा ने तंवर को कमजोर करने के लिए उनका टिकट काटकर गीता भुक्कल को मैदान में उतारा।
 

कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की सुरक्षा पर क्रूरतम प्रहार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर गरीबों को गुमराह किया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कह रहे हैं कि उन्होंने हर वादे को पूरा किया है, लेकिन उनके पूर्वजों ने एक भी वादा नहीं निभाया है। पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व मनमोहन सिंह ने गरीबों से झूठ बोला। अब राहुल गांधी वादा निभाने की दुहाई दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की सुरक्षा पर क्रूरतम प्रहार है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में अफस्पा हटाने का वादा सेना के अधिकारों का हनन है। देश के सुरक्षा बलों को आतंकी घटनाओं को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जो अधिकार मिले हैं, वे अफस्पा हटने से खत्म हो जाएंगे।

कांग्रेस बोल रही पाकिस्तान हुकमरान की बोली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तान हुकमरान की बोली बोल रही है। घोषणा पत्र में सीधे इमरान खान की आवाज है। उन्होंने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद व कश्मीरी पंडितों के पुर्नवास को लेकर कोई वादा नहीं किया गया है, जबकि सेना के अधिकारों के हनन का जरूर कांग्रेस वादा कर रही है। कांग्रेस ने वर्ष 2004 के घोषणा पत्र में बिजली पहुंचाने का वादा किया था, मगर वह वर्ष 2009 व 2014 के चुनाव का भी हिस्सा रहा। बिजली पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!