चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों रुपए के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुए आरोपी

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2021 03:35 PM

thieves broke the lock house

गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों रुपए की चोरी की। चोर लाखों के सोने-चांदी ...

गुरुग्राम (मोहित) : गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों रुपए की चोरी की। चोर लाखों के सोने-चांदी के गहने और 50,000 से ज्यादा नकदी चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि मकान में रहने वाले किराएदार एक हफ्ते पहले दिल्ली गए थे। वापस आने पर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। चोरों ने 17 और 18 नवंबर की रात को चोरी की वारदात को अंजाम को दिया। वहीं घर का ताला तोड़ चोर अंदर घुसते नजर आए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते 1 महीने में घर में घुसकर चोरी की यह तीसरी वारदात सामने आई है। 

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!