Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Nov, 2026 10:05 PM

घाटा गांव की झुग्गी में बच्चों को पढ़ाने के बहाने से धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित के प्रयास मामले में जांच करते हुए सेक्टर-56 थाना पुलिस ने दिल्ली से आरोपी प्रबीन सिंह क्षेत्रिमयुम को गिरफ्तार किया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): घाटा गांव की झुग्गी में बच्चों को पढ़ाने के बहाने से धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित के प्रयास मामले में जांच करते हुए सेक्टर-56 थाना पुलिस ने दिल्ली से आरोपी प्रबीन सिंह क्षेत्रिमयुम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड की मांग की। कोर्ट ने आरोपी को जांच के लिए तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से फरार चल रहा पीटर मलाकर के बारे में जानकारी हासिल करेगी। पीटर मलाकर आरोपी प्रबीन का साला है और वह दिल्ली में पीएमआई एनजीओ चलाता है। एनजीओ और उसमें आने वाली फंडिग के बारे में पुलिस जानकारी हासिल करेगी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस ने मौके से चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवतियों की पहचान 21 वर्षीय सुमन कुमारी निवासी कोसलपुरी, आजादपुर दिल्ली, 36 वर्षीय राजकुमारी चाओबा सिंह मूल निवासी जिला विष्णुपुर, मणिपुर, 35 वर्षीय अशमिता चाहार मूल निवासी नेपाल और 31 वर्षीय ललनपुई मूल निवासी आइजोल, मिजोरम के रूप में हुई।युवतियां निजी कंपनी,अस्पताल में काम करने के साथ-साथ पढ़ाई कर रही है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता मनीष शांडिल्य ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मामले से संबंधित जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुछ लोगों का धर्मातंरण करवाने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय निवासी अनुज ने सेक्टर-56 थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के मुताबिक 14 नवंबर को कुछ बाहरी लोग घाटा गांव के पास स्थित झुग्गियों में पहुंचे थे।इन लोगों ने झुग्गीवासियों को बच्चों की मुफ्त शिक्षा, बुनियादी सुविधाएं और अन्य प्रलोभन देने शुरू किए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मदद की आड़ में भोले-भाले गरीब परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियां चलाई जा रही थीं और लोगों को विशेष धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था। जब स्थानीय लोगों को इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी, तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इसका कड़ा विरोध जताया।