खाली प्लॉट में मिला नंबरदार का शव, सिर में लगी हुई थी चोट

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2020 11:47 AM

numberless s body found in an empty plot head was hurt

जिला के गांव किलोई के खाली प्लॉट में नंबरदार का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस का मानना है कि नंबरदार नशे का आदि का और नशे की हालत में गिरने से उसकी मौत हुई है लेकिन अभी जांच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा हत्या है या

रोहतक(दीपक): जिला के गांव किलोई के खाली प्लॉट में नंबरदार का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस का मानना है कि नंबरदार नशे का आदि का और नशे की हालत में गिरने से उसकी मौत हुई है लेकिन अभी जांच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा हत्या है या  कोई और कारण।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आजाद सिंह नंबरदार गांव किलोई के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक आजाद नशे का आदी था और ज्यादा नशा करने के कारण उसकी गिरने से मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं  उसके सिर में भी चोट लगी हुई है। मृतक के तीन बच्चे हैं और तीनों ही शादीशुदा हैं जिनमें से एक बेटा हरियाणा पुलिस में कार्यरत है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!