लापता व्यक्ति का खेतों में पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2022 04:13 PM

missing person s body found lying in the fields

कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में बीती रात से लापता सतपाल का शव आज सुबह गांव गुमथला गढू के पास मिला जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई...

कुरुक्षेत्र (विनोद) : कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में बीती रात से लापता सतपाल का शव आज सुबह गांव गुमथला गढू के पास मिला जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी गुरमेल सिंह पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

मृतक सतपाल के परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम को वह गैस एजेंसी पर अपना फोन लेने के लिए गया था और जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। आज सुबह उसकी मोटरसाइकिल दिखाई दी और थोड़ी दूरी पर ही उसका शव भी पड़ा मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

वहीं डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि रात को शिकायत मिलते ही व्यक्ति का गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस जांच कर रही थी। आज व्यक्ति का शव खेतों में पड़ा हुआ मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि किन कारणों से व्यक्ति की मौत हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!