Edited By Isha, Updated: 17 Nov, 2026 08:43 AM

शहर की नहर कॉलोनी में फ्रिजका कम्प्रैशर फटने से घर में आग लग गई और उसकी चपेट में आने से 74 वर्षीय मृतक की फाइल फोटो। बुजुर्ग गुरुदेव गोयल की मौत हो गई जबकि उनकी 72 वर्षीय पत्नी ऊषा रानी
फतेहाबाद: शहर की नहर कॉलोनी में फ्रिजका कम्प्रैशर फटने से घर में आग लग गई और उसकी चपेट में आने से 74 वर्षीय मृतक की फाइल फोटो। बुजुर्ग गुरुदेव गोयल की मौत हो गई जबकि उनकी 72 वर्षीय पत्नी ऊषा रानी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग दम्पत्ति घर में सो रहे थे। फ्रिज का कम्प्रैशर फटने के बाद घर में गैस फैल गई और आग की लपटों ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
शोर और आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर मुख्य गेट का ताला तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गुरुदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं ऊषा रानी
की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार गुरुदेव और उनकी पत्नी ऊषा घर में अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे हिसार और लुधियाना में नौकरी करते हैं। रोजाना की तरह घरेलू सहायिका खाना बनाने के बाद अपने चली गई। इसके बाद बुजुर्ग दम्पति सोने चले गए। इसी दौरान अचानक पुराने फ्रिज का कम्प्रैशर फट गया।
बताया जा रहा है कि कम्प्रैशर फटने के बाद गैस फैलने और आग लगने से कमरे में सो रहे पति-पत्नी इसकी चपेट में आ गए। शहर थाना प्रभारी संजय मोरवाल ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।