इनेलो ने नया प्रदेशाध्यक्ष किया नियुक्त, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Jan, 2020 02:36 PM

inld appointed as new state president

इनेलो ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह-मशवरा कर संगठन को और ज्यादा मजबूती...

दिल्ली(कमल कांसल): इनेलो ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह-मशवरा कर संगठन को और ज्यादा मजबूती व प्रभावशाली बनाने के लिए नई नियुक्तियां की हैं। उन्होंने बताया कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari, haryana

वहीं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को हरियाणा का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में दो बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी हंै। राठी एक बार लोकसभा चुनाव में भी रोहतक सीट से इलेक्शन लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं नफे सिंह राठी दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके साथ वह कुश्ती संघ (भारतीय सैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!