गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लड़कियों से छेड़खानी, आरोपियों ने NCC के जवानों पर किया हमला(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 27 Jan, 2020 12:52 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कथित रूप से कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। इस पर मौके पर मौजूद एनसीसी कैडर के जवानों ने लड़कों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने एनसीसी...

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कथित रूप से कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। इस पर मौके पर मौजूद एनसीसी कैडर के जवानों ने लड़कों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने एनसीसी कैडर के जवानों पर बर्फ तोडऩे वाले सुए से हमला कर दिया। इस हमले में तीन एनसीसी कैडर के जवान घायल हो गए, जिन्हें नागरिक अस्पताल प्राथमिक उपचार दिया गया। 

घटना में घायल युवक सचिन ने बताया गोहाना के मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा था। प्रोग्राम में भाग ले रही लड़कियों के पीछे कुछ लड़के खड़े थे, जो लड़कियों पर कमेंट पास कर रहे थे। जब हमने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उक्त लड़कों ने गालियां देनी शुरू कर दी और मार पिटाई पर उतारू हो गए।

सचिन के सीनियर रोहित ने बताया कि हमलावरों का करीब आठ से दस लड़कों का ग्रुप था। उनमें से एक ने अपनी जेब से बर्फ तोडऩे वाला सुआ निकाल कर एनसीसी के जवानों पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश करने लगा। इस घटना में सचिन के दो अन्य साथियों पर भी हमला हुआ है। वहीं अन्य साथियों व मौके पर मौजूद लोगों ने मौके से भाग रहे हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

मामले की जांच कर रहे गोहाना समता चौकी में तैनात हवलदार संजय ने बताया कि स्टेडियम में कुछ लड़कों की लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने समारोह के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ की बात को स्वीकार नहीं किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!