राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से डेरा श्रद्धालु ने गद्दी पर बैठने को लेकर पूछा सवाल, मिला ये जवाब (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 13 Apr, 2022 03:57 PM

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा अक्सर चर्चाओँ में बनी रहती है। ताजा मामला उनके इंस्टाग्राम में दिए एक सवाल से जुड़ा है। दरअसल अकाउंट पर एक डेरा श्र्धालु द्वारा उनसे एक सवाल पूछा गया है।

सिरसा(सतनाम): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा अक्सर चर्चाओँ में बनी रहती है। ताजा मामला उनके इंस्टाग्राम में दिए एक सवाल से जुड़ा है। दरअसल अकाउंट पर एक डेरा श्रद्धालु द्वारा उनसे एक सवाल पूछा गया है।


हनीप्रीत ने लिखा है कि पापा जी ही गुरु है और वो ही हमारे गुरु रहेंगे, गुरगद्दी दिवस पर भी वो ही गुरु होंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये चर्चाएं चल रही थी कि हनीप्रीत 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी पर बेठेंगी। इसी सवाल को डेरा के एक श्रद्धालु ने हनीप्रीत से उनके इंस्टाग्राम के ऑफ़िशल अकाउंट पर सवाल किया था जिसका जवाब हनीप्रीत ने दिया।



बता दें कि हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूजर्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया. हनीप्रीत से एक यूजर ने पूछा कि ‘दीदी आप 29 अप्रैल को गुरू गद्दी पर बैठ रही हो। इस सवाल के जवाब में हनीप्रीत ने उत्तर देते हुए लिखा कि ‘जैसे पापा जी ने लैटर में भी लिखा था कि पापा जी ही गुरू हैं और वही रहेंगे। गुरूगद्दी पर पापा जी ही थे और पापा जी ही रहेंगे। हनीप्रीत के इस उत्तर ने उन सभी अफवाहों, अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो 29 अप्रैल को गुरूगद्दी पर बैठ सकती हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!