नगर निगम चुनाव: आरोप- कांग्रेसी नेता ने बीजेपी का पोलिंग एजेंट पीटा

Edited By Shivam, Updated: 16 Dec, 2018 12:47 PM

congress leader beaten bjp agent

हरियाणा में आज पांच जिलों में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। यमुनानगर जिले में बीजेपी के पोलिंग एजेंट को कांग्रेस नेता द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। वहीं घटना के तुंरत बाद विधायक घनश्याम दास अरोड़ा वहां पहुंचे और फर्कपुर....

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा में आज पांच जिलों में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। यमुनानगर जिले में बीजेपी के पोलिंग एजेंट को कांग्रेस नेता द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। वहीं घटना के तुंरत बाद विधायक घनश्याम दास अरोड़ा वहां पहुंचे और फर्कपुर के थाना प्रभारी से बातचीत कर मामले में कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड 16 के कैंडिडेट इस्लाम गुज्जर कांग्रेस के नेता ने आईटीआई बूथ नं-4 पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट संजय शर्मा के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। वहीं इस घटना सूचना पाकर मौके से हल्का विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे और फर्कपुर थाना प्रभारी से बात की और कानूनी कार्यवाही करने को कहा है।

पोलिंग एजेंट संजय ने बताया कि वह पोलिंग बूथ से आ रहा था तभी सामने से कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी इस्लाम गुर्जर आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मैंने उनको कई बार बताया कि मैं पोलिंग एजेंट हूं लेकिन उन्होंने मेरी एक भी बात नहीं सुनी और मारते मारते मुझे बाहर तक ले आए। इस मामले में हम ने पुलिस को शिकायत दे दी है यमुना नगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा भी यहां पर आए थे और उन्होंने भी पुलिस को कार्रवाई की बात कही है।

वहीं हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताया है। रोजी मलिक ने भी पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते हुए मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!