स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के सर्वे में स्वच्छ व साफ-सुथरे शहर को मिलेंगे 2000 नंबर

Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2019 01:19 PM

clean city will get 2000 numbers

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की टूलकिट के अनुसार को स्वच्छ व साफ-सुथरे शहर 2 हजार अंक दिए जाएंगे। ये 2 हजार अंक अलग-अलग सर्वे में विभाजित किए गए हैं।  शहरों को नंबरिंग देने से पहले स्वच्छता

हिसार (संदीप): स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की टूलकिट के अनुसार को स्वच्छ व साफ-सुथरे शहर 2 हजार अंक दिए जाएंगे। ये 2 हजार अंक अलग-अलग सर्वे में विभाजित किए गए हैं।  शहरों को नंबरिंग देने से पहले स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा शहर में स्वच्छता सर्वे करवाया जाएगा। स्वच्छता सर्वे के बाद ही कैटेगरी के अनुसार शहर को नंबर दिए जाएंगे। इन 2 हजार नंबरों को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें सबसे ज्यादा 700 नंबर प्रोसैसिंग एंड डिस्पोजल के मिलेंगे। टूल-किट के अनुसार शहर में बारीकियों से स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें प्वाइंट टू प्वाइंट ही काम होगा।

ये रहेंगे नंबर देने के मायने
पहली कैटेगरी के अनुसार में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सॉलिडवेस्ट मैनेजमैंट को प्रमुखता दी गई है। सॉलिडवेस्ट मैनेजमैंट सिस्टम प्रणाली 25 प्रतिशत सही होने पर 500 नंबर दिए जाएंगे। शहर में जनरेट होने वाला कचरा डिस्पोज कैसे होता है। इसके डिस्पोज करने की प्रक्रिया क्या है। ये 35 प्रतिशत सही होने पर 700 नंबर मिलेंगे। 


ठीक इसी प्रकार कैटेगरी वाइज सभी को नंबर दिए जाएंगे। नंबर देने के हर कैटेगरी में प्रश्नों के उतर भी देने होंगे। प्रोसैसिंग डिस्पोजल कैटेगरी में 13 प्रश्न भरे जाएंगे। कॉलैक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन में 9 प्रश्न भरवाएं जाएंगे। सस्टेनएबल सैनिटेशन कैटेगरी में 11 प्रश्न भरे जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!