भाजपा को बड़ा झटका, विधायक अवतार भड़ाना ने 'फुल' छोड़ कांग्रेस से मिलाया हाथ

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Feb, 2019 02:13 PM

bjp to give a big setback constructing incumbent mla

मीरपुर से भाजपा विधायक और फरीदाबाद से 3 बार और मेरठ से एक बार सांसद रहे अवतार भड़ाना...

फरीदाबाद (पूजा शर्मा): मीरपुर से भाजपा विधायक और फरीदाबाद से 3 बार और मेरठ से एक बार सांसद रहे अवतार भड़ाना लखनऊ में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से वह फरीदाबाद के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। हाल ही में अवतार भड़ाना के पुत्र अर्जुन भड़ाना ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर से मुलाकात की थी तभी से कयास लगाए जा रहे थे की अवतार भड़ाना कांग्रेस से अपनी नज़दीकियां बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अवतार बढ़ाना भाजपा विधायक होने के बावजूद फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ लगातार आक्रामक बयान बाजी करते आ रहे हैं। अवतार के रुख को देखते हुए यूपी भाजपा ने उन्हें मंत्री पद देने का भी मन बनाया लेकिन अवतार बढ़ाना इससे भी संतुष्ट नजर नहीं आए। ऐसे में यदि अवतार बढ़ाना कांग्रेस में शामिल होतो हैं, तो फरीदाबाद के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार बने तो फरीदाबाद के चुनावी समीकरण काफी बदल जाएंगे। क्योंकि राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है की भाजपा कृष्ण पाल गुर्जर को अवतार भडाणा ही कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!