विज का बड़ा बयान- मैंने पार्टी से कुछ नहीं मांगा और मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं

Edited By Shivam, Updated: 08 Jan, 2020 11:28 PM

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने सीआईडी विभाग को लेकर मचे घमासान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ''''मैंने पार्टी से कुछ नहीं मांगा और मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। मुख्यमंत्री से मेरे संबंध अच्छे हैं और हमारे बीच किसी भी तरह का...

फरीदाबाद (अनिल राठी): प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने सीआईडी विभाग को लेकर मचे घमासान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ''मैंने पार्टी से कुछ नहीं मांगा और मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। मुख्यमंत्री से मेरे संबंध अच्छे हैं और हमारे बीच किसी भी तरह का कोई भी विवाद नहीं है।'' 

विज ने कहा कि सीआईडी हमेशा से गृह विभाग का पार्ट रहा है  और इसके अधिकारी आज भी मुझे ही रिपोर्ट कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि सरकार के 5 साल ना चलने की बात करने वाले लोग डिप्रेशन के शिकार हैं और वह डिप्रेशन में रहे तो ही ठीक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेजेपी का ब्लड ग्रुप एक ही है, दोनों की लड़ाई कांग्रेस के खिलाफ है। बता दें कि अनिल विज फरीदाबाद शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र यादवेंद्र सिंह के घर उन्हें शादी की बधाई देने पहुंचे थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!