स्कूल संचालक पर यौन शोषण का आरोप, बच्चियां बोली ‘इसने हमारा बचपन छीन लिया’

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 01:48 PM

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है। इस क्लिप में बच्चियों ने स्वयं को क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छात्रा बताया और स्कूल संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऑडियो क्लिप वायर

गोहाना (अरोड़ा): सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है। इस क्लिप में बच्चियों ने स्वयं को क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छात्रा बताया और स्कूल संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऑडियो क्लिप वायरल होते पर एक महिला संगठन ने मामले पर संज्ञान लिया।  संगठन की महिलाएं विद्यालय पहुंची और अभिभावकों से भी बातचीत की। संगठन की एक प्रतिनिधि ने बताया कि कु छ बच्चियों के अभिभावक मामले को लेकर आगे आए हैं और इस संबंध में पुलिस को शिकायत की जाएगी। इस मामले को एक शिक्षिका ने उठाने का प्रयास किया था, जिसकी छुट्टी कर दी गई।

ऑडियो क्लिप एक मिनट की है। क्लिप एक बच्ची की आवाज में है, जिसकी शुरूआत में उसने 3-4 बच्चियों के नाम लिए। क्लिप में बच्ची ने अपने गांव, स्कूल व उसके संचालक का नाम लिया।  स्कूल संचालक पर यौन शोषण पर आरोप लगाया है। बच्ची बोल रही है कि स्कूल संचालक ने हमारा बचपन छीन लिया है और हमें इंसाफ चाहिए। मामले को स्कूल संचालक की पत्नी के संज्ञान में भी लाया गया लेकिन दोनों ने पिटाई की धमकी देकर उनकी आवाज को दबा दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!