Edited By Isha, Updated: 08 Jun, 2022 11:51 AM
पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पगिरफ्तार कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि थाना चीका क्षेत्र के तहत एक गांव की महिला ने शिकायत की थी कि जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी विक्की का उसके घर पर आना जाना था। सात अप्रैल को रात के समय
कैथल: पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पगिरफ्तार कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि थाना चीका क्षेत्र के तहत एक गांव की महिला ने शिकायत की थी कि जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी विक्की का उसके घर पर आना जाना था। सात अप्रैल को रात के समय आरोपी ने उसके घर में घुस कर उसके जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके अलावा कई बार जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उससे शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के बाद थाना चीका में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ बाद आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।