बुलेट से पटाखे बजाने पर कटा 44,000 रुपए का चालान, बाइक की जब्त

Edited By Isha, Updated: 23 Feb, 2020 02:49 PM

44 000 rupees challaned after ringing firecrackers bike seized

शहर में पटाखे बजा रहे बुलेट चालक का जी.टी. चौकी पुलिस ने 44,000 रुपए का चालान किया है। पुलिस द्वारा जी.टी. रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पटाखे...

गन्नौर (नरेंद्र) : शहर में पटाखे बजा रहे बुलेट चालक का जी.टी. चौकी पुलिस ने 44,000 रुपए का चालान किया है। पुलिस द्वारा जी.टी. रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पटाखे बजाने पर बुलेट चालक को पुलिस ने रुकवा लिया। जब पुलिस ने बुलेट चालक से दस्तावेज मांगे तो इसके पास न तो ड्राइविंग लाइसैंस था और न हैल्मेट। मौके पर आर.सी. व पोल्यूशन सर्टीफिकेट भी नहीं था। 

जी.टी. रोड चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जी.टी. रोड पर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तो उसी दौरान गांधी नगर निवासी अनिल बुलेट बाइक पर अपने दोस्त के साथ आया। वह बाइक से पटाखे बजाते हुए यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा था। पुलिस ने उसे रोक दस्तावेज मांगे तो उसके पास कोई जरूरी दस्तावेज नहीं मिला और उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की। पुलिस ने अनिल का 44,000 रुपए का चालान काटकर उसकी बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!