कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2019 03:42 PM

employees performed a broom

मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ, संबंधित सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर रानियां के सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन कर्मचारियों सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह की अध्यक्षता में झाडू प्रदर्शन किया।

रानियां: मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ, संबंधित सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर रानियां के सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन कर्मचारियों सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह की अध्यक्षता में झाडू प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें है कि ठेका प्रथा बंद करने, समान काम-समान वेतन, फायर आप्रेटर की भर्ती रद्द की जाए। प्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि 24 मई 2018 को संघ व सरकार के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के साथ उनकी मांगों की सहमति बनी थी लेकिन उनकी मुख्य मांगों के अभी तक लागू नहीं किया किया गया है। प्रधान गुरमेल सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य मांगे है ठेका प्रथा को बंद करके 1646 पदों की भर्ती कैंसिल नहीं की, सभी फायर कर्मियों को विभाग के रोल पर रखना, सफाई कर्मचारियों का वेतन 15 हजार रुपए करना है।

इसके विरोध में रानियां फायर व सफाई कर्मचारी 27 से 29 तक पर हड़ताल पर रहेंगे। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो अपनी हड़ताल को अनिश्चितकालीन करेंगे। इस मौके पर कृष्णा रानी, ममता, सुखवंत कौर, सज्जन कुमार, रमेश पाल, सोमपाल, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार, सतनाम सिंह गुरदेव सिंह, आत्मस्वरूप, सुरेन्द्र कुमार, दविन्द्र सिंह चालक, अशोक कुमार, लक्की कुमार, नरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, दिलबाग सिंह, सुमनदीप सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!