नशे पर प्रहार : 20 खोखे हटवाए

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 11:31 AM

drug news

नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने जोरदार अभियान छेड़ दिया है। आए दिन नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। तस्करों की कमर तोडऩे के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैला दिया है। तस्करों को दबोचने के साथ-साथ न

सिरसा : नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने जोरदार अभियान छेड़ दिया है। आए दिन नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। तस्करों की कमर तोडऩे के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैला दिया है। तस्करों को दबोचने के साथ-साथ नशे करने के ठिकानों पर भी पुलिस ने धावा बोल दिया है। 

गत दिवस चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय गेट के पास बने खोखे हटवाए गए, वहीं शुक्रवार को सिविल अस्पताल के आस पास बने खोखों को हटाया गया। पुलिस को खबरें मिल रही थीं कि खोखों पर नशेडिय़ों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग नशा तो करते ही हैं, इसकी स्मगङ्क्षलग भी करते हैं। एस.पी. अरुण सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से खड़े किए गए खोखों को नेस्तनाबूद करने का काम नगरपरिषद ने शुरू कर दिया है। सिविल अस्पताल के आसपास लम्बे समय से बने करीब 20 खोखे हटवाए गए। 

यह कार्रवाई चीफ सैनेटरी इंस्पैक्टर देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में अमल लाई गई। उनके साथ न.प. के 4 दरोगा, 10 स्वीपर के अलावा सैनेटरी इंस्पैक्टर जोगेंद्र भी थे। कार्रवाई के बीच में व्यवधान डालने की भी कोशिशें हुईं, पर टीम ने अपनी कदम पीछे नहीं खींचे। अस्पताल के मुख्य गेट के सामने अवैध रूप से खड़े किए गए होटल को खाली करवाते समय बखेड़ा खड़ा हुआ। टीम ने पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। चीफ सैनेटरी इंस्पैक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि होटल संचालक ने न केवल मेरे साथ बदतमीजी की, बल्कि हाथापाई भी की। उन्होंने बताया कि इसी होटल पर चिट्टे के सेवन की सबसे ज्यादा शिकायतें थीं। बिश्नोई ने बताया कि सिविल अस्पताल के आसपास से सभी खोखे हटवा दिए गए हैं। दोबारा ये लोग खोखे खड़े न कर लें, इसकी निगेहबानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!