महिला डांसर सहित रंगीन पार्टी करते 4 गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2019 02:40 PM

4 colorful party women including dancer arrested

खाजाखेड़ा रोड से शहर के सभ्रांत परिवारों से ताल्लुक रखने वाले 4 लोग एक महिला डांसर के साथ रंगीन पार्टी करते पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन लोगों ने पुलिस के चंगुल से खुद को बचाने के लिए अपने प्रभाव

सिरसा : खाजाखेड़ा रोड से शहर के सभ्रांत परिवारों से ताल्लुक रखने वाले 4 लोग एक महिला डांसर के साथ रंगीन पार्टी करते पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन लोगों ने पुलिस के चंगुल से खुद को बचाने के लिए अपने प्रभाव का खूब इस्तेमाल किया लेकिन एस.पी. के सख्त तेवरों के आगे उनकी कोई सिफारिश, कोई दांव काम नहीं आया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

खाजाखेड़ा रोड स्थित एक फार्म हाऊस में शुक्रवार की रात शहर के रसूखदार परिवार के कुलभूषण उर्फ नीटू कसेरा पुत्र मुरलीधर निवासी भादरा बाजार, सुरेंद्र बांसल पुत्र पृथ्वी चंद निवासी आर.एस.डी. कालोनी, अंजनी पुत्र रामकिशन निवासी भादरा बाजार, गुरजंट पुत्र कुलदीप निवासी खाजाखेड़ा ने मौजमस्ती के लिए बङ्क्षठडा हाल निवासी डबवाली रोड से महिला डांसर कर्मजीत कौर को बुलाया हुआ था। शराब के नशे में ये सभी महिला डांसर के साथ अश्लील डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फार्म हाऊस में चल रही इस अश्लील पार्टी की खबर कर दी। एस.पी. तक भी बात पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सब्जी मंडी चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पाया कि नशे में धुत्त लोग महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!