रिटायर्ड सब-इंस्पैक्टर को मारी गोली, पी.जी.आई. में भर्ती

Edited By Pooja Saini, Updated: 20 Jun, 2019 11:58 AM

retired sub inspector to kill murder pgi recruitment in

वैश्य कालेज के पास बुधवार सुबह सैर कर रहे सेवानिवृत्त सब-इंस्पैक्टर को 2 गोलियां मार दी गईं। एक गोली उन्हें छाती...

रोहतक(ब्यूरो): वैश्य कालेज के पास बुधवार सुबह सैर कर रहे सेवानिवृत्त सब-इंस्पैक्टर को 2 गोलियां मार दी गईं। एक गोली उन्हें छाती और दूसरी गोली कमर में लगी है। पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। घायल को उपचार के लिए पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया पड़ाव निवासी हुकुम चंद ने बताया कि वह पुलिस विभाग से करीब 8 साल पहले एस.आई. के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

वह अपने घर से रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 7 बजे वैश्य कालेज रोड पर नया पड़ाव में ही हलवाई की दुकान पर दूध लेने के लिए निकले थे। इसी बीच रास्ते में परचून की दुकान पर अखबार पढऩे के लिए बैठ गए। उसी समय उसके मकान से कुछ दूरी पर रहने वाला पंंकज बुधवार पुत्र कपूर सिंह उनके पास आया और रिवाल्वर से उसकी छाती पर गोली मार दी और वहां से भाग गया। इसके बाद वह गिर पड़ा तो पंकज फिर से आया और दूसरी गोली उनकी कमर में मारी।

पंकज ने कहा कि उसके खिलाफ मुकद्दमे में गवाही देने का मजा चखा दिया है। इतना कहते हुए अपने हाथ में रिवाल्वर सहित मौका से भाग गया। गोली चलते ही लोगों ने उनके परिवार को सूचना दी। जिस पर अनुज मौके पर पहुंचा और अपने पिता को उपचार के लिए ट्रॉमा सैंटर लेकर आया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!