बस ने बाइक सवार एक छात्र को अपनी चपेट में लिया

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2019 02:34 PM

bus engulfs a student riding a bike

नया बस अड्डा के पास सोमवार की सुबह फरीदाबाद रोडवेज बस ने बाइक सवार एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही छात्र नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल.......

रोहतक (कोचर): नया बस अड्डा के पास सोमवार की सुबह फरीदाबाद रोडवेज बस ने बाइक सवार एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही छात्र नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना से गुस्साए राहगीरों ने बस पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस भी कब्जे में ले ली है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हैफेड रोड निवासी युवक पवन मदवि में बायो टैक की पढ़ाई करता है।वह अपनी बाइक पर मदवि जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक को रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे युुवक और बाइक बस के नीचे फंस गए। हादसे में युुवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दौरान पुलिस ने राहगीरों को आश्वासन देकर शांत किया। नया बस अड्डा चौकी प्रभारी सुनित कुमार ने बताया कि बस चालक पर मनीष निवासी गांव जुलानी, जींद पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घायल युवक उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल युवक के चचेरे भाई देवेंद्र निवासी हैफेड रोड की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!