Edited By Shivam, Updated: 30 Dec, 2018 11:05 PM
पंजाब से सांसद भगवंत मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि की मोदी जी मन की बात करते हैं, अब तो जनता ने आपकी मन की बात पूरी कर दी है अब लोगों के मन की बात सुन लो। वहीं इनेलो और पंजाब के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ साल पहले...
करनाल(केसी आर्या): पंजाब से सांसद भगवंत मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि की मोदी जी मन की बात करते हैं, अब तो जनता ने आपकी मन की बात पूरी कर दी है अब लोगों के मन की बात सुन लो। वहीं इनेलो और पंजाब के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ साल पहले हरियाणा में जो लोग सोने के बिस्कुट के साथ खेलते थे, आज कल वो तिहाड़ जेल में आटे के बिस्कुट बनाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने इनेलो पर कहा कि अकाली दल के नेताओं को भी पंजाब में लूटने का काम इन्हीं ने सिखाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इनेलो की भी टूट गई है, बादल की भी आगे आने वाले दिनों में जेल में भी बादल और ओम प्रकाश चौटाला दोनों जेल में भी पड़ोसी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में इनको जेल होगी और जेल में चक्की का आटा पीसेंगे। करनाल में आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली में भगवंत मान लोगों को संबोधित कर रहे थे।