सैक्टर-13 में बनी दुकान पर चली जे.सी.बी.

Edited By kamal, Updated: 19 Jun, 2019 12:57 PM

jcb runs at shop built in sector 13

हुडा विभाग द्वारा मंगलवार को सैक्टर-13 स्थित वृंदा एन्क्लेव के गेट के पास हुडा की जमीन पर बनाई गई दुकान...

पानीपत(आशु): हुडा विभाग द्वारा मंगलवार को सैक्टर-13 स्थित वृंदा एन्क्लेव के गेट के पास हुडा की जमीन पर बनाई गई दुकान को तोडऩे के लिए जे.सी.बी. चलाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार मडलौडा जय सिंह ड्यूटी मैजिस्टे्रट और सैक्टर 13-17 थाने से भारी संख्या में पुलिस मौके पर तैनात रही। हुडा विभाग के ई.ओ. योगेश रंगा ने बताया कि यहां वृंदा एन्क्लेव के गेट के पास किसी व्यक्ति द्वारा विभाग की 3 दिनों की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए हुडा विभाग की भूमि पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया जिसकी 17 जून को आस-पास के लोगों द्वारा शिकायत भी दी गई थी।

परंतु सोमवार तक छुट्टी होने के कारण मंगलवार को कार्रवाई करने का मौका मिला। आज विभाग ने अपने कार्य को करते हुए दुकान को जे.सी.बी की मदद से गिरा दिया है। इतना ही नहीं आज सैक्टर 12 में भी एक दुकान पर कार्रवाई की जानी थी, लेकिन कार्रवाई को किसी कारणवश स्थगित करना पड़ा। सैक्टर 12 में बनी दुकान को लेकर जन आवाज सोसायटी प्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र स्वामी द्वारा शिकायत दी गई है। इस मौके पर हुडा विभाग के जे.ई. रामपाल कुंडू, पटवारी कर्मबीर, बिजेंद्र, विनोद बांगड़ आदि मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!