विधानसभा स्तर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों का किया जाएगा आयोजन

Edited By Sanjeev Nain, Updated: 29 Nov, 2020 02:16 AM

conferences will be organized

विधानसभा स्तर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों का किया जाएगा आयोजन

पानीपत, (संजीव नैन) : पिछड़ा वर्ग द्वारा जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिनमें इस वर्ग के उत्थान के लिए मनोहर सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में आठ  प्रतिशत आरक्षण दिये जाने पर मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया जाएगा। ये जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर हिसार में विधानसभा उपाध्य्क्ष रणवीर गंगवा की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण वर्चुल माध्य्म से उपस्थित जन समूह को सुनाया जायगा। जबकि पानीपत शहरी विधानसभा सम्मेलन जिला भाजपा कार्यलय गीता कालोनी में होगा। जिसमें मुख्य वक्ता शहरी विधायक प्रमोद विज होंगे। वहीं पानीपत ग्रामीण विधानसभा का सम्मेलन पार्षद दुष्यंत भट्ट के कार्यालय खादी कालोनी इंडस्ट्रियल एरिया में होगा। जिसमें मुख्य वक्ता ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा होंगे।  वहीं इसराना विधानसभा सम्मेलन मतलौडा पेट्रोल पंप पर होगा, जिसमें मुख्य वक्ता रघुनाथ कश्यप चेयरमैन हरियाणा सरकार होंगे। समालखा विधानसभा का सम्मेलन बीडीओ आफिस में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य वक्ता सुरेन्द्र जलमाना होंगे। इन सम्मेलनों के दौरान मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!