साइप्रस में नौकरी का झांसा देखकर दो युवकों से ठग लिए 8.61 लाख

Edited By Sanjeev Nain, Updated: 26 Nov, 2020 11:16 PM

8 61 lakhs cheated by two youths

साइप्रस में नौकरी का झांसा देखकर दो युवकों से ठग लिए 8.61 लाख हर माह 80 हजार की सेलरी दिलाने के सपने दिखाकर किया धोखा

पानीपत, 26 नवम्बर (संजीव नैन) : गांव बबैल के दो युवकों ने साइप्रस में नौकरी लगवाने का झांसा देखकर 8.61 लाख से अधिक की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके संबंध में पीडि़तों ने गांव के ही युवक सहित 9 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गांव बबैल निवासी दीपक व सन्नी ने बताया कि जून, 2019 में उनके  गांव के ही निवासी राजेश ने बताया कि उसकी साइप्रस में नौकरी लग गई है तथा वह उन्हें भी वहां नौकरी लगवा देगा तब तक वे पैसों का इंतजाम करके रखें। गत वर्ष 22 जून को आरोपी विदेश चला गया तथा उसने बताया कि उसने दोनों की नौकरी की बात कर ली है तथा तनख्वाह 80 हजार प्रति माह होगी तथा विदेश जाने पर केवल 4-4 लाख ही खर्च आएगा। जिसमें वीजा व आने-जाने का किराया शामिल होगा। दीपक के नौवीं फेल होने के चलते आरोपी ने उसकी दसवीं व बारहवीं की फर्जी मार्कशीट बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपए अतिरिक्त मांगे। पैसे तय होने के बाद सन्नी ने 70 हजार जबकि दीपक ने 50 हजार रुपए आरोपी राजेश के 5 परिवारजनों की मौजूदगी में उन्हें दे दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे एक अन्य रिश्तेदार संजीव का मोबाइल नम्बर देकर सम्पर्क करने को कहा, दिया जो साइप्रस में रहता है। संजीव से बातचीत होने के बाद सन्नी व दीपक ने उसके कहे अनुसार क्रमश: 2,35,650 रुपए व 2,31,150 रुपए आरोपी संजीव के खाते में ट्रांसफर करवाए तथा बाद में मांगे जाने पर अलग-अलग तारीखों में 2 लाख 25 हजार रुपए अतिरिक्त जमा करवाए। बाद में आरोपी संजीव ने उन्हें उसके भाई से कागजात सहित मिलने को कहा। जहां दोनों से दस्तावेज व 50 हजार रुपए लिए गए तथा सितम्बर, 2019 तक विदेश जाने का समय दिया गया। लेकिन सितम्बर, 2019 के अंत तक वीजा न आने पर वह आरोपियों से लगातार सम्पर्क करते रहे लेकिन हर बार टाल मटोल की गई। करीब एक साल बाद जब उन्होंने काम बनता न देखकर अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उनसेे धोखा करके 8,61,800 रुपए ठग लिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!