Edited By Rahul Rana, Updated: 10 Jun, 2021 08:11 PM
प्रदेश में पिछले महीने लगाएंगे लॉकडाउन के दौरान लगभग 40 दिन बाद मिली छूट के बाद और श्रीब्रह्मण एवम तीर्थोद्वार सभा कुरुक्षेत्र की मांग पर एशिया के सबसे बड़े सरोवर और कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खोलने की...
प्रदेश में पिछले महीने लगाएंगे लॉकडाउन के दौरान लगभग 40 दिन बाद मिली छूट के बाद और श्रीब्रह्मण एवम तीर्थोद्वार सभा कुरुक्षेत्र की मांग पर एशिया के सबसे बड़े सरोवर और कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति दी गई है। जिसके चलते आज श्रद्धालु और पर्यटक ब्रह्म सरोवर पर घूमने आए हैं। हालांकि कोरोना महामारी और ब्रह्म सरोवर को खोले जाने की कम जानकारी होने के चलते लोग बहुत कम ही ब्रह्मसरोवर स्थित मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार दें 7 जून से सभी धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति दी गई थी। लेकिन मात्र कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को खोलने की अनुमति प्रदान नहीं की गई थी।