पहले अमेरिका तय करता था प्रधानमंत्री, अब मोदी ने विदेशी भारतीयों को दी ताकत: नड्डा

Edited By Shivam, Updated: 17 Sep, 2019 04:28 PM

jp nadda in bahadurgarh

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में जीत का गुरूमंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशो में भी भारतीयों का...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में जीत का गुरूमंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशो में भी भारतीयों काे राजनीतिक ताकत दी है।

उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका तय करता था कि यहां प्रधानमंत्री कौन बनेगा लेकिन अब भारतीय तय करते हैं कि वहां राष्ट्रपति कौन बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपना मोहल्ला जानने को कहा है। नड्डा बहादुरगढ़ की एचएल सिटी में आयोजित तीन जिलों के शक्ति केन्द्र प्रमुख, पालक और बूथ प्रमुखों की बैठक में संबोधित कर रहे थे।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि माहौल पक्ष में है लेकिन हर वोटर को बूथ तक लाना है और कमल का बटन दबवाना है। उन्होनें कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उतार में रूका नहीं और चढ़ाव पर भी नहीं रूकेगा, बल्कि लोगों के बीच रहेगा और पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।

नड्डा ने कहा कि 54 दिनों के सदस्यता अभियान में भाजपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब भाजपा के सदस्य 11 करोड़ से बढ़कर 17 करोड़ हो गए हैं। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ताओं को हर वोटर की जानकारी होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!