Edited By Pankaj Pande, Updated: 06 Nov, 2021 04:15 PM
एक छलांग इंसान की जिंदगी बदल सकती है। बशर्ते वह छलांग जज्बे और लक्ष्य पर आधारित हो। इसकी जीती जागती मिसाल है पैरालंपिक शरद कुमार। टोक्यो ओलंपिक में शरद ने भारत के लिए हाई जंप में कांस्य पदक जीता है। शरद कुमार का कहना है कि किसी भी दिव्यांग को हीनता...
एक छलांग इंसान की जिंदगी बदल सकती है। बशर्ते वह छलांग जज्बे और लक्ष्य पर आधारित हो। इसकी जीती जागती मिसाल है पैरालंपिक शरद कुमार। टोक्यो ओलंपिक में शरद ने भारत के लिए हाई जंप में कांस्य पदक जीता है। शरद कुमार का कहना है कि किसी भी दिव्यांग को हीनता का भाव नहीं लाना चाहिए वह अपनी मेहनत और जुनून के बूते अपना करियर बना सकते हैं। शरद कुमार की जिंदगी में भी बहुत सी बाधाएं आई लेकिन उन्होंने अपनी दिव्यांगता को आड़े नहीं आने दिया।